Bangladesh violence: ढाका। Bangladesh Dhaka Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के माघ बाजार इलाके में देर शाम एक बड़ा धमाका हुआ जिसने पूरे शहर में दहशत फैला दी। यह धमाका कॉकटेल बम से किया गया जिसमें 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सियाम के रूप में हुई जो माघ बाजार फ्लाईओवर के नीचे स्थित ‘जाहिद कार डेकोरेशन’ नाम की दुकान में काम करता था। यह घटना शाम करीब 7:15 बजे हुई। दुकान के मालिक कामरान ने बताया कि सियाम काम के दौरान चाय पीने के लिए बाहर निकला था तभी अचानक उस पर बम फेंका गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bangladesh violence: घटना के बाद हालात को देखते हुए ढाका में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमला सुनियोजित था या किसी खास मकसद से किया गया।

See also  भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, देखे लिस्ट...

Bangladesh violence: हादी की हत्या के बाद हालात लगातार बदतर

इस घटना ने बांग्लादेश में पहले से बिगड़ते हालात को और गंभीर बना दिया है। हाल के महीनों में देश हिंसा और अराजकता की आग में झुलस रहा है। उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात लगातार बदतर होते चले गए हैं। कट्टरपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों ने आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

इसी बीच 18 दिसंबर को मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी थी। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के दावे के कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इस मामले को लेकर ब्रिटेन के सांसद टॉम मॉरिसन ने ब्रिटिश विदेश मंत्री को पत्र लिखकर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।