रायपुर। आज, 24 दिसंबर 2025 को, छत्तीसगढ़ में सर्व समाज द्वारा कांकेर और कवर्धा की घटनाओं के विरोध में बंद बुलाया गया है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिख रहा है, जिसमें बाजार, दुकानें, और निजी संस्थान बंद हैं, हालांकि रायपुर जैसे कुछ इलाकों में मिलाजुला असर है और बंद शांतिपूर्ण रखने का आह्वान किया गया है।

सुबह 5 बजे निकल पड़े चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी

इस बंद का चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अलावा कैट ने भी समर्थन किया है। बंद को सफल बनाने के लिए चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी अपनी टीम के साथ सुबह 5 बजे ही राजधानी की सड़कों पर निकल पड़े हैं। उन प्रमुख इलाकों में जहां सुबह सबेरे दुकानें खुल जाती हैं, वहां पहुंच कर चेंबर के सदस्यों ने बंद के लिए समर्थन मांगा और दुकानें बंद करवाई।

कांकेर और कवर्धा की घटनाएं बंद की प्रमुख वजह

कांकेर के आमाबेड़ा और कवर्धा में हुई घटनाओं, जिनमें सामाजिक तनाव और कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई शामिल है, के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। प्रदेश में बढ़ रही सामाजिक अशांति और जनजातीय आस्था पर आघात के विरोध में भी यह आह्वान किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2026 : 24 फरवरी को आएगा साय सरकार का बजट! जानें क्या होगा खास?

सर्व समाज ने बंद को पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रखने की अपील की है। इसका रायपुर सहित दूसरे शहरों में सुबह से ही असर नजर आ रहा है। वहीं कांकेर-बस्तर क्षेत्र में बंद का व्यापक असर पद रहा है।