टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये से अधिक का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके भी शामिल है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए हैं। मृत नक्सलियों में कुछ के छत्तीसगढ़ से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी उनका सामना माओवादियों से हुआ।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें माओवादी मारे गए। दो पुरुष कैडरों के शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि एक और महिला नक्सली का शव बाद में कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट जब्त किया है।
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। यह मुठभेड़ पड़ोसी मलकानगिरी जिले में 22 माओवादियों के ओडिशा के DGP YB खुराना के सामने सरेंडर करने के एक दिन बाद हुई।


