टीआरपी डेस्क। मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और गले में खराश जैसी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसे में अगर कोई घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे का उपाय किया जाए, तो राहत जल्दी मिल सकती है। आयुर्वेद में तुलसी और अदरक को सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज माना गया है। अगर इन दोनों का काढ़ा बना कर दिया जाए, तो यह न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि इन समस्याओं से भी तुरंत राहत देता है। तो आइए जानते है कि तुलसी-अदरक का काढ़ा कैसे तैयार किया जाता है।

तुलसी-अदरक का काढ़ा बनाने की सामग्री

इस काढ़े को बनाने के लिए आपको किसी खास चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि ये सारी साम्रगी आसानी से आपके घर की किचन में मिल जाती है।

  • 5 तुलसी की पत्तियां
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस की हुई
  • 1 कप पानी
  • 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच शहद


तुलसी-अदरक का काढ़ा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर थोड़ा देर उबलने दें। अब इसमें तुलसी की पत्तियां और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक उबलनें दें, ताकि तुलसी और अदरक के सारे गुण पानी में आ जाएं। जब पानी पकते-पकते आधा हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और काढ़े को हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छान लें। इसमें थोडा सा शहद मिलाएं और गुनगुना ही पिएं। ध्यान रखें कि शहद कभी को कभी भी गर्म काढ़े में न मिलाएं।

See also  पहली बारिश में एम्स का हाल बेहाल, पार्किंग लबालब

नाक बंद होने में काढ़ा देता है राहत?

तुलसी-अदरक का काढ़ा पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है, इसका सेवन करने से जमी हुई बलगम ढीली होने लगती है। अदरक सांस की नलियों को खोलने में मदद करता है, वहीं तुलसी संक्रमण को कम करती है। यदि नियमित रूप से काढ़े का सेवन करेंगे तो नाक खुलने और सांस लेना आसान होगा।

गले की खराश और दर्द में असरदार

तुलसी गले की सूजन को कम करती हैं और अदरक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। अगर गले में खराश, दर्द और जलन की समस्या है, तो यह काढ़ा औषधि का काम करता है। दिन में एक-दो बार इसको पीने से गले को तुरंत आराम मिलता है और आवाज भी साफ होने लगती है।

कब और कितनी मात्रा में पिएं काढ़ा?

तुलसी-अदरक का काढ़ा अगर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिया जाएं तो बेहतर परिणाम मिलते है। इसे 2 कप से ज्यादा न लें। बच्चों को कम मात्रा में ही दें।

See also  IMD Weather Update: केरल में भारी बारिश से 4 की मौत, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भयंकर तूफान, 70 KMPH से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

जिन लोगों को एसिडिटी, अल्सर या ब्लड प्रेशर की समस्या है, वह काढ़े का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। गर्भवती महिलाओं को भी किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेना चाहिए।