टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल बताई जा रही हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 नक्सलियों को मार गिराया था। कार्रवाई के दौरान नक्सलियों से एलएमजी, इंसास और एसएलआर जैसे आधुनिक हथियार बरामद किए गए थे।
उस एनकाउंटर में डीआरजी के तीन जवान शहीद हुए थे, जबकि दो जवान घायल हो गए थे। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया था कि शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल थे। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई थी।



