टीआरपी। illegal sand mining. :
अरपा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा। कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्ती के दौरान यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में की। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरी हुई थी, जिसमें लगभग 11 घन मीटर अवैध रेत जब्त की ट्रैक्टर वाहन स्वामियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1ख) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।


वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता था


जांच में यह भी सामने आया कि अवैध उत्खनन के मामलों में कई बार वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता था। चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त की गई।

See also  Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी, अब डिप्टी कलेक्टर समेत 5 अधिकारियों का हुआ तबादला