टीआरपी। successful police officer : ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। जनविश्वास आधारित पुलिसिंग से ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों से मुलाकात के दौरान व्यक्त किया।


प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


प्रतिनिधि दल के साथ आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव एवं एसएसपी पंकज शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, प्रतीक दादा साहेब एवं मानसी शामिल रहे।


उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे फील्ड पोस्टिंग के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, कानून के निष्पक्ष पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

See also  इन राज्यों के विधानसभा चुनाव से तय होगी लोकसभा 2024 में जीत की राह