रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें NSG में ग्रुप कमांडर (एसपी स्तर) के पद पर नियुक्त किया है।

इस संबंध में गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि IPS जितेंद्र शुक्ला (छत्तीसगढ़ कैडर, 2013 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के नियमों और शर्तों के तहत NSG में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। यह पत्र भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से जारी किया गया है।

See also  CG liquor scam: अनवर और नितेश के बेटों से पूछताछ,EOW ने लिया हिरासत में लिया