टीआरपी डेस्क। नए साल का जश्न हर कोई अपने-अपने हिसाब से मनाते है। कुछ लोग नाइट क्लब में पार्टी करते हैं तो कुछ ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नए साल की शुरुआत धार्मिक तरीके से करना चाहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भी जाते हैं।अगर आप भी इस न्यू ईयर पर वैष्णो देवी जाने की प्लालिंग कर रहें हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहतरीन है। क्योंकि जनवरी में ठंड काफी ज्यादा होती है और कश्मीर में तो बर्फबारी होने की वजह से कई रास्ते भी बंद कर दिए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप अपनी यात्रा को आरामदायक और सफलतापूर्वक बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले सारी जानकारी रखना जरूरी है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि, कटरा कैसे पहुंचेंगे, कहां रुकना बेहतर रहेगा, फ्लाइट या ट्रेन कौन-सी सुविधाजनक होगी। ताकि आप नए साल का स्वागत माता के आशीर्वाद के साथ बिना किसी तनाव के कर सकें।

See also  भगोड़े अम्रृत पाल ने आत्मसमर्पण के लिए रखीं 3 शर्तें

मां के दर्शन के लिए कैसे पहुंचे कटरा?


इस वक्त कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, कश्मीर जाने वाली कई ट्रेन और फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली से वैष्णों देवी जाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए जम्मू राजधानी ट्रेन या फिर वंदे भारत का टिकट ले सकते हैं। ये दोनों ट्रेन समय भी कम लेती हैं और इनकी रद्द होने की संभावना भी काफी कम होती है। ठंड के मौसम में बस से वैष्णों देवी जाना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है।

अगर फ्लाइट की बात करें तो, दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए, आप दिल्ली से सीधे जम्मू के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। ये आपको 1.25 में जम्मू पहुंचा देंगी। इसके बाद आप वैष्णो देवी के लिए वहां से कैब बुक कर सकते हैं। ध्यान रखें, मौसम बिगड़ने पर फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना ज्यादा होती हैं. ऐसे में मौसम की जानकारी लेकर ही टिकट बुक करें।

See also  डरा रही कोरोना की रफ्तार; एक दिन में आए 42 हजार पार नए केस, केरल में निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत

वैष्णो देवी जाने के लिए सही रूट


जनवरी माह में अधिक ठंड पड़ने की वजह से कश्मीर में मौसम काफी ज्यादा बिगड़ जाता है। ऐसे में वहां के कई रूट पूरी तरह बंद कर दिए जाते है। जैसे कटरा से बाणगंगा, अर्धकुवारी और फिर भवन तक मार्ग खुला रहता है। लेकिन अगर ज्यादा बर्फबारी शुरू होने लगे तो इसे भी बंद कर दिया जाता है। वहीं, यदि भीड़भाड़ से बचना चाहते है, तो आप ताराकोट मार्ग चयन कर सकते हैं। ये 7 किमी लंबा मार्ग है, यहां भीड़-भाड़ कम रहती है.

वैष्णो देवी में रहने के लिए बेस्ट स्टे


रहने के लिए आप अपने बजट के हिसाब से, होटल चुन सकते हैं. लेकिन अगर बजट कम है तो निहारिका कॉम्प्लेक्स बेस्ट रहता है। ये बस स्टैंड के पास ही है। यहां कमरे और डॉर्मिटरी के साथ ही कैंटीन और लॉकर की भी सुविधा मिलती है इसके अलावा आपको यत्रि निवास, कालिका भवन या फिर कई धर्मशालाएं भी उपलब्ध हैं। आप जहां चाहते वहां ठहर सकते है।

See also  जामताड़ा का एक और गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैंकों की फर्जी वेबसाइट के सहारे करते थे ठगी