टीआरपी डेस्क। आजकल बच्चे से लेकर बड़ो तक फास्ट फूड का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। लोग बाहर के बर्गर और पिज्ज़ा ज्यादा पंसद करते है, लेकिन बाहर का खाना सेहत के लिए हर बार अच्छा नहीं होता। ऐसे में अगर वही टेस्ट और मजेदार स्वाद वेज बर्गर घर पर बनाया जाएं, तो यह हेल्दी के साथ पोषण का भी बेहतरीन विकल्प होगा और सभी की खुशी दोगुनी हो जायेगी।
घर पर तैयार किया गया वेज बर्गर न सिर्फ साफ-सुथरा, बल्कि सुरक्षित भी होता है। इसमें आप अपने पसंद के अनुसार सब्जियां को शामिल कर सकते है। कुरकुरी टिक्की, सॉफ्ट बन और चटनी मेयोनीज़ का कॉम्बिनेशन इतना पसंद आता है कि वे देखते ही खाने के लिए मचल उठते हैं।
वेज बर्गर बनाने के लिए सामग्री
टिक्की के लिए
उबले आलू – 3
गाजर – 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
मटर – 1/2 कप (उबली हुई)
स्वीट कॉर्न – 1/4 कप
ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
तेल – तलने के लिए
बर्गर के लिए
बर्गर बन – 4
मेयोनीज़ – जरूरत अनुसार हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
टमाटर स्लाइस – 1
प्याज स्लाइस – 1
पत्ता गोभी या लेट्यूस – कुछ पत्ते
बटर – जरूरत अनुसार
वेज बर्गर बनाने का तरीका
रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाला बर्गर अब आप घर पर ही बनाएं। इसके लिए एक बड़े बाउल में उबले आलू, गाजर, मटर और स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
इन सभी को अच्छे से मिलाने के बाद टिक्की का मिश्रण तैयार करें। अब हाथों की मदद से टिक्कियां बनाने के लिए गोल या चपटी सेप्स दें। एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्प होने तक फ्राई लें।
आप चाहें तो इसे कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। टिक्कियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। बर्गर बन को बीच से काट करे और तवे पर हल्का बटर लगाकर सेक लें।
नीचे वाले हिस्से पर मेयोनीज़ और हरी चटनी लगाएं। अब उस पर लेट्यूस, तैयार टिक्की, प्याज और टमाटर स्लाइस रखें। ऊपर से फिर थोड़ा मेयोनीज़ लगाकर बन का ऊपरी हिस्सा रख दें।
गरमागरम वेज बर्गर को टोमैटो सॉस या फ्रेंच फ्राइज के साथ सर्व करें। यह बच्चों के टिफिन, बर्थडे पार्टी या वीकेंड स्नैक के लिए एक परफेक्ट डिश है।


