रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी हैं। सूत्रों के अनुसार, चैतन्य को शराब घोटाला में ईडी और ईओडब्ल्यू, दोनों ही एजेंसियों में दर्ज मामले में जमानत मिली है।

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दोनों एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था और चैतन्य पिछले 6 माह से जेल में है। फिलहाल, हाईकोर्ट से रिहाई के ऑर्डर अभी रायपुर कोर्ट नहीं पहुंचा है, जिसकी संभावना एक-दो दिन की है।



