रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी है। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। वहीं भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे है।

बता दें कि चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन वाले दिन गिरफ्तार किया गया था। वे लगभग 170 दिनों से रायपुर के केंद्रीय कारागार में बंद थे। अब जब वे रिहा हुए हैं तो उनके बेटे का जन्मदिन है।

See also  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: अगले 3 दिनों में कमजोर पड़ेगी शीतलहर, थोड़ी राहत की उम्मीद