टीआरपी डेस्क। CG News : राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कमान सौंपते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा बीते देर रात आदेश जारी किया गया।

मनोज कुमार खिलारी इससे पहले दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उन्हें फील्ड और फोर्स मैनेजमेंट दोनों का अच्छा अनुभव है, जिसका लाभ अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिलने की उम्मीद की जा रही है।

दरअसल, जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक एस आर भगत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद से ही नए एसपी की नियुक्ति को लेकर इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया है।

See also  G20 Summit Raipur : G20 FWG मीटिंग तैयारियां अंतिम चरण पर, विदेशी मेहमानों का किया जाएगा छत्तीसगढ़िया तोहफों से स्वागत

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।