टीआरपी। Raipur Municipal Corporation : इंदौर में दूषित जल पीने से 16 लोगों हुई मौत से दुखी होकर राजधानी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने ऐसी घटना की पुनरावृति न होने स्पष्ट निर्देश दिया है। पश्चिम विधानसभा के विधायक मूणत और महापौर ने अधिकारियों से कहा है कि इंदौर की घटना से सबक लेकर राजधानीवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने जुट जाएं। पूरे शहर में स्वच्छ जल की आपूर्ति होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ऐसी ठोस कार्ययोजना बनाने कहा, जिससे नालों का गंदा पानी कहीं से भी खारून नदी में ना मिले।
प्रदेश के पूर्व मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप के साथ रविवार को सुबह राजधानी के विविध मोहल्लों का निरीक्षण करने निकले। सरोना डंपिंग यार्ड, सरोना शीतला माता मन्दिर के पास शासकीय भूमियों का सीमांकन करवाकर जनहित कार्यों हेतु ठोस कार्ययोजना शासन को प्रस्तुत करने निर्देश दिए।
मंत्री और महापौर ने चिंगरी नाला, पीहर नाला की सुव्यवस्थित विशेष सफाई करवाने कहा, ताकि नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो ना हो और सीधे एसटीपी पहुँचे, जिससे उसका ट्रीटमेंट हो सके। जो रा वाटर के रूप में उद्योग समूहों को विक्रय किया जा सके। जिससे रायपुर नगर निगम के लिए आय अर्जित की जा सके।
रायपुर पश्चिम विधायक, महापौर, आयुक्त ने चंदनीडीह में 75 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, स्काडा सिस्टम कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ऐसी ठोस कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसके क्रियान्वयन से नालों का गंदा पानी कहीं से भी खारून नदी में ना मिले।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड 69 पार्षद महेन्द्र औसर सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता पी. राजेश नायडू, इमरान खान, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशनयोगेश कडु, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, उप अभियंता रमेश पटेल सहित अनेक अधिकारी भी शामिल रहे।



