टीआरपी डेस्क । छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तथा अमरकंटक में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई इलाकों में घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हो गई है।

See also  48 घंटे बाद फिर बढ़ेगी ठंड, दो दिनों तक हो सकती है बूंदाबांदी, छाया रहेगा कोहरा