टीआरपी। NRDA CEO : नई राजधानी के प्रभावित सैंकड़ो किसान परिवार के लोगो ने NRDA के CEO मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाक़ात कर पुनर्वास नीति लागू करने की मांग की।

NRDA द्वारा लगातार ग्रामीणों को घर, मकान, बाड़ी को अतिक्रमण बताकर तोड़ने बेदखली करने का नोटिस दिए जा रहा है। इससे आक्रोषित प्रभावित परिवार के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत नवागाँव (खपरी) मे रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया था। आमसभा में सर्व सम्मति से अतिक्रमण की कार्रवाई को रोकने और संपूर्ण बसाहट पट्टा तथा पुनर्वास नीति लागू करने की मांग सरकार से करने का निर्णय लिया गया।

आंदोलन की चेतावनी

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर के गाँवों मे लगातार नोटिस मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नाराज हो गए हैं। जिसके चलते सोमवार को NRDA परिसर और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सुजीत घिदौड़े के साथ नया रायपुर सरपंच संघ, जनपद सदस्य गोलु हिरवानी सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहें।

See also  Mission 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक कल से


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नवा रायपुर के मूल निवासियों के लिए घर मकान रोजी रोटी की व्यवस्था नहीं की गई और उनके लिए पुनर्वास नीति लागू नहीं की गई तों नई राजधानी मे आंदोलन किया जाएगा।