रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में कैदी सुनील महानंद द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना के बाद गाड़ा समाज के लोगों ने जेल के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे लोग इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने 12 घंटे बीतने के बाद भी किसी पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

इससे पूर्व रविवार की शाम विचाराधीन बंदी सुनील महानंद ने गोल परिसर के बैरक 5 में फांसी लगा ली थी। वहीं जेल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को रात 12 बजे दी। सुनील की बहन और पत्नी ने आरोप लगाया है कि मृतक प्रताड़ना की शिकायत करता था। अब इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

See also  Chhattisgarh Budget Session: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में लगे 1500 से ज्यादा सवाल, विपक्ष को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर घेरेंगे बीजेपी विधायक, हंगामें के आसार