टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सोमवार देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी स्थिति को लेकर जानकारी साझा की है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। जांच में सामने आया कि ठंड के मौसम और बढ़े हुए प्रदूषण के चलते उनका ब्रोंकियल अस्थमा अधिक सक्रिय हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने का निर्णय लिया, ताकि उपचार के साथ लगातार निगरानी की जा सके।

सर गंगाराम अस्पताल के अनुसार, फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर बनी हुई है। मेडिकल टीम का कहना है कि वे इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्हें आवश्यक एंटीबायोटिक्स और सहायक दवाएं दी जा रही हैं, जिससे उनकी स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है। यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार जारी रहा, तो अगले एक-दो दिनों में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। बता दे कि सोनिया गांधी को इससे पहले भी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

See also  कभी भी हो सकती है निलंबित IPS अधिकारी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।