रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई कल निर्धारित है। इससे पहले, EOW द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट पर 8 जनवरी को सुनवाई होनी है। मामले का ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होने वाला है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच ED द्वारा की जा रही है। एजेंसी ने इस सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में FIR दर्ज कराई है, जिसमें करीब ₹3,200 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह घोटाला तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में एक संगठित सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया।

ED का दावा है कि इस कथित सिंडिकेट में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की अहम भूमिका रही। आरोप है कि नेटवर्क के जरिए सरकारी शराब दुकानों से अवैध कमीशन वसूला गया, नकली होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया और ऑफ-द-बुक बिक्री के माध्यम से बड़ी रकम की गैरकानूनी कमाई की गई।

See also  CG Politics: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन

इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। ED की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार की गई सौम्या चौरसिया ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।