टीआरपी। Maharajband STP : स्मार्ट सिटी के अधीन बनने वाले महाराजबंध एसटीपी का कार्य एक साल पहले मार्च 2024 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं होने से जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। मंगलवार को महापौर ने निरीक्षण के दौरान समस्याओं को देखा और शीघ्र ही एसटीपी निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही 3 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट महाराजबन्द तालाब में प्रारम्भ होते तक तालाब किनारे एसटीपी के समीप जाली लगवाने के निर्देश दिए हँ, ताकि गन्दगी तालाब के भीतर ना जाने पाए।

महापौर मीनल ने पर्यावरण प्रेमी एनजीओ ग्रीन आर्मी के साथ महाराजबंध तालाब में नागरिकों द्वारा दिए जा रहे श्रमदान से सफाई कार्य को देखा। तालाबों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने नागरिकों की सहभागिता पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों द्वारा तालाब से बाहर निकाले गए कचरे को तत्काल उठवाने का निर्देश दिया।

आम नागरिकों के नेतृत्व में किए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 के जोन अध्यक्ष वल्लभ अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद कुमार साहू सहित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीओओ ऋचा चंद्राकर, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव, उप अभियंता राहुल थोरानी, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, संदीप वर्मा, अदिव्य हजारी सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों, पूर्व पार्षद सरिता वर्मा, ग्रीन आर्मी के अमिताभ दुबे सहित अनेक लोग शामिल रहे।

See also  जशपुर-कोरिया में 8, रायपुर में 13 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, हवा की दिशा बदलने से छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड