टीआरपी डेस्क। जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, खानपान में बदलाव होना शुरू हो जाता है। ठंड के दिनों में शरीर को ज्यादा ऊर्जा, गर्माहट और मजबूत इम्यूनिटी की जरूरत होती है। ऐसे में गुड़ एक ऐसा देसी सुपरफूड है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। अक्सर हमारी दादी-नानी हमें यहीं सलाह देती हैं कि चीनी छोड़कर गुड़ खाना शुरू कर दो।

गुड़ हमेशा से भारतीय रसोई का अहम हिस्सा रहा है। गुड़ का सेवन करने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ खाने से कई मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है तो आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के कुछ बड़े फायदे, जिन्हें जानकर आप भी अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहेंगे।


सर्दी में गुड़ खाने के फायदे


शरीर को देता है गर्माहट


ठंड के मौसम में गुड़ खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को एनर्जी देती है और ठंड से बचाने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।

See also  घर की फ्रेश मलाई बढ़ाएगा चेहरे का ग्लो, खूबसूरती देख चौक जाएंगे लोग

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

ठंड में सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में गुड़ खाना चाहिए, इसमें आयरन, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
गुड़ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और कब्ज, गैस जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। अक्सर सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। इसके लिए अच्छा होगा कि आप खान के बाद थोड़ा सा गुड़ खाएं जिससे डाइजेशन बेहतर रहेगा।

खून की कमी दूर करने में मददगार
गुड़ आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए गुड़ किसी दवा से कम नहीं है। यह खून साफ करने में भी मदद करता हैै। सर्दियों में गुड़ का नियमित सेवन करने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया की समस्या से बचाव होता है, खासकर महिलाओं के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है।

See also  रायपुर बिग ब्रेकिंग- तेज आवाज में डीजे बजने से 2 लोगों की मौत, अफसोस जता कर रह गए महापौर

जोड़ों के दर्द में राहत
ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और अकड़न काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में गुड़ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द से राहत देता हैं। अगर सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन किया जाएं तो जोड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है।


त्वचा को रखता है हेल्दी
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है।