टीआरपी डेस्क। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मैदानी इलाकों में रायपुर सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और पेंड्रा रोड में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट और 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरगुजा जिले में 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, सभी शैक्षणिक और अन्य स्टाफ को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, उमस के बाद बूंदाबांदी से मिली राहत