टीआरपी डेस्क। राम नगरी अयोध्या में शनिवार दोपहर राम मंदिर परिसर में एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे ऐसा करते देख तुरंत पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, अधेड़ उम्र का यह मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन करने के बाद दक्षिणी परकोटे की ओर निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उसे परिसर में स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका नाम आहट शेख (56 वर्ष), पुत्र इस्माइल शेख, निवासी ग्राम वोडापोरा, शोपियां बताया जा रहा है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है।

See also  US Deported Indians: अवैध अप्रवासी भारतीयों का डिपोर्टेशन शुरू, C-17 मिलिट्री प्लेन से भेजा भारत, आज पहुंचेगा पहला जत्था