टीआरपी। bjp : भगवान श्रीराम के नाम का विरोध करना और उनके नाम पर आपत्ति जताना कांग्रेस की हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।वीबी-जी राम जी अधिनियम पर कांग्रेस द्वारा जताई गई आपत्तियों और आरोपका जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि यह बिल विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में वीबी – जी राम जी अधिनियम पर कांग्रेस द्वारा जताई गई आपत्तियों और लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब दिया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से भगवान राम का विरोध किया है। पहले उन्होंने श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार किया और अब एक जनकल्याणकारी बिल के नाम में राम शब्द होने पर कुतर्क कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि चाहे हिंदी हो, संस्कृत हो या अंग्रेजी, भगवान श्रीराम का नाम हर भाषा में पवित्र है और इसका विरोध निंदनीय है। वीबी – जी राम जी बिल के माध्यम से किए गए क्रांतिकारी सुधारों को रेखांकित करते हुए प्रवक्ता दीपक ने कहा कि इसमें रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर अब 125 दिन (25ः की वृद्धि) कर दिया गया है। श्रमिकों को उनके काम का भुगतान अब मात्र 7 दिनों के भीतर सीधे उनके खाते में कर दिया जाएगा। इसी तरह कृषि कार्यों के लिए 60 दिनों की छुट्टी का प्रावधान किया गया है, जिसे राज्य सरकारें अपने मौसम और फसल चक्र के अनुसार तय कर सकेंगी।
भाजपा प्रवक्ता दीपक ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश की 600 से अधिक योजनाओं और संस्थानों का नाम एक ही परिवार (गांधी परिवार) के नाम पर रखा हो, उसे राम नाम से आपत्ति शोभा नहीं देती। कांग्रेस आज भी पुरानी कमांडर- गेयर वाली गाड़ी वाले दौर में अटकी है, जबकि देश अब हाइब्रिड और ऑटोमैटिक युग में प्रवेश कर चुका है।



