टीआरपी। Chhattisgarh government employees’ DA increased to 58%. : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से यह घोषणा की, जिसके बाद अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत(DA) मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ उन गिने-चुने राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर विचार के लिए समिति बनाई जाएगी, ताकि सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र : सदन की कार्यवाही शुरू, पहला दिन हंगामेदार होने के आसार