रायपुर। पंजाब के अमृतसर में एक AAP सरपंच की शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद फरार दो शूटर रायपुर में पकड़े गए हैं। यह घटना अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट मैरिज पैलेस में हुई थी, जहां सरपंच जरमल सिंह शादी में शामिल हुए थे। अचानक दो हमलावर आए और उन्हें सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पंजाब पुलिस ने राजधानी में दी दबिश

हत्या की वारदात के बाद पंजाब पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी उपकरणों का सहारा लिया, तो पता चला कि दोनों शूटर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने यहां दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब दोनों शूटरों को कोर्ट में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर ले लिया है।

पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और घटना के पीछे के साज़िश नेटवर्क का पता लगा रही है।

See also  Republic Day 2025: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो दिल्ली पहुंचे, गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि मृतक सरपंच पर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है ताकि पूरी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।