टीआरपी डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल के कारण सेहत को लेकर लोगों में काफी चिंता देखने को मिलती है। अक्सर लोग हेल्दी डाइट की बात करते है। ऐसे में अगर अंकुरित चनों का सेवन किया जाए, तो यह पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खास बात यह है कि अंकुरण के बाद चनों के पोषक तत्व और ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं।

हर भारतीय किचन में देशी चना आसानी से मिल जाते है। कई लोग इसे स्प्राउट्स की तरह खाते है। जिम करने वालों को अपनी डाइट में इसे जरूरी शामिल करना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या रोज़ाना एनर्जी लेवल बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अंकुरित चने बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें सुबह खाली पेट या सलाद के रूप में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और पाचन भी बेहतर रहता है।

See also  घर पर ही सेल्फ कोविड टेस्ट किट के जरिए हो सकेगी कोरोना की जांच

जानें अंकुरित चना खाने के बड़े फायदे

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

नियमित अंकुरित चना खाने से पेट का पाचन सही रहता है साथ ही आंतों की सफाई बेहतर होती है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रखने में मदद करती है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे है, तो अंकुरित चने आपकी डाइट का अहम हिस्सा हो सकता हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते है और बार-बार खाने की इच्छा भी नहीं होती है साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

शरीर को देते हैं भरपूर एनर्जी

रोज के काम से होने वाली थकान की वजह से अंकुरित चना आपको राहत दिला सकता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्बाेहाइड्रेट शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं। इसके सेवन से थकान कम होती है और काम करने की क्षमता बढ़ती है।

See also  कोरोना : 2 मई से शुरू होने वाली सीए प्रवेश परीक्षा स्थगित

इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं

अंकुरित चना नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार

अंकुरित चने डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। फाइबर शुगर के अवशोषण को नियंत्रित करता है और संतुलन बनाए रखता है।