टीआरपी डेस्क। महादेव ऑनलाइन बुक (Mahadev Betting App) से जुड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर कार्रवाई की है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 21.45 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी से अर्जित धन के देश और विदेश में निवेश किए जाने के खुलासे के बाद की गई है।
ईडी के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियों में करीब 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति के साथ भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यवसायिक दुकानें, कृषि भूमि और महंगे अपार्टमेंट शामिल बताए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों को सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई के जरिए खरीदा गया था।
कार्रवाई के दायरे में महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रमोटर और फरार आरोपी रवि उप्पल का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। ईडी ने उसकी दुबई स्थित करीब 6.75 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया है। इसके अलावा सौरभ चंद्राकर के करीबी सहयोगी रजत कुमार सिंह की भिलाई और दुबई में स्थित संपत्तियां भी जब्ती की गई हैं। रजत पर 15 से 20 करोड़ रुपये की अपराध की आय अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।
ED, Raipur Zonal Office, has issued a Provisional Attachment Order (PAO) dated 10.01.2026 under PMLA, 2002, attaching movable and immovable properties totalling Rs. 21.45 Crore (approx.) belonging to Ravi Uppal,Rajat Kumar Singh, Saurabh Ahuja & Vishal Ramani, Vinay Kumar & Honey… pic.twitter.com/3Ab0T0tDbL
— ED (@dir_ed) January 13, 2026


