टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं, सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद पूरे परीक्षा केंद्र की परीक्षा निरस्त करने का प्रावधान भी शामिल है।

परीक्षा में मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नकल करने वाले परीक्षार्थी को 3 वर्ष की कैद या 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति या बाहरी सहायक छात्रों की नकल में मदद करता है, तो उसे भी 3 वर्ष की जेल की सजा का प्रावधान है।

परीक्षा की तिथियां और समय

कक्षा 10वीं: 13 फरवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक आयोजित होंगे। वहीं,कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक होगा।  सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

See also  Decaying Sports Ground : 48 घंटे में 2 बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत! रिंग गरने से गंवाई जान, देखें CCTV फुटेज…

मंडल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फ्लाइंग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित केंद्र अधीक्षक और सहायक अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एमपी बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें और नकल या अनुचित साधनों से दूर रहें।