टीआरपी। Ramky’ company : रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र हेतु सफाई के लिए अनुबंधित एजेंसी रामकी कंपनी के वाहन चालको और हेल्परो द्वारा विगत दिनों अचानक हड़ताल पर चले जाने और उससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से रामकी कंपनी के अधिकारी को महापौर ने फटकार लगाई।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में बुलवाकर रामकी कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी लोकल हेड योगेश कुमार को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि दोबारा रायपुर शहर में अचानक बेमुद्दत हड़ताल की स्थिति नहीं आनी चाहिए। रामकी कंपनी प्रबंधन सुनिश्चित करें अन्यथा हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर रामकी कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर चौबे ने निगम अधिकारियों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार रामकी कंपनी पर एक दिन की हड़ताल एवं काम बंद के कारण व्यवस्था प्रभावित होने से नियमानुसार 18 लाख रुपये रामकी कंपनी के देयक में कटौती किए जाने और रामकी कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना किया जाना तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

See also  ब्रेकिंग: विधायक शैलेष पांडेय से तारबहार थाने में दुर्व्यवहार करने वाला थानेदार लाइन अटैच, PHQ में की गई थी शिकायत

महापौर ने कहा कि रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जाएगा। संबंधितों पर नियमानुसार कडी कार्रवाई की जाएगी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निगम अधिकारियों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार रामकी कंपनी पर एक दिन की हड़ताल एवं काम बंद के कारण व्यवस्था प्रभावित होने से नियमानुसार 18 लाख रुपये रामकी कंपनी के देयक में कटौती किया जाना और रामकी कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना किया जाना तत्काल सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
महापौर ने कहा कि रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा एवं संबंधितों पर नियमानुसार कडी कार्यवाही व्यवस्था सफाई में शहर में प्रभावित होने पर की जायेगी।

महापौर कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कड्डु, स्वच्छ भारत मिशन विषय विशेषज्ञ प्रणीत चोपड़ा, रामकी कंपनी के लोकल हेड योगेश कुमार उपस्थित रहे।

See also  मुस्लिम युवा गलत इरादे से गरबा स्थल में प्रवेश न करें - वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज