टीआरपी डेस्क। प्रीमियम क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। बढ़ती लागत और बदलते बिजनेस मॉडल के दबाव में बैंक अब रिवॉर्ड और बेनिफिट्स को पहले जैसा बनाए रखने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इसका असर सीधे उन कार्डहोल्डर्स पर पड़ रहा है, जो ज्यादा खर्च के बदले बेहतर रिवॉर्ड की उम्मीद करते हैं।

इसी कड़ी में HDFC बैंक ने अपने सबसे एक्सक्लूसिव क्रेडिट कार्ड Infinia के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले से हाई-स्पेंडिंग ग्राहकों को सीधा नुकसान होगा।

SmartBuy रिवॉर्ड्स में हुई कटौती

HDFC बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2026 से Infinia कार्ड पर SmartBuy प्लेटफॉर्म के जरिए वाउचर खरीदने पर मिलने वाला रिवॉर्ड पॉइंट्स मल्टीप्लायर घटा दिया जाएगा। अब तक जहां 5X मल्टीप्लायर मिलता था, उसे घटाकर 3X कर दिया गया है।

पहले 150 रुपये खर्च करने पर बेस 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ कुल 25 पॉइंट्स मिलते थे। नए नियम लागू होने के बाद उसी खर्च पर सिर्फ 15 पॉइंट्स मिलेंगे। इससे वाउचर पर मिलने वाला कुल फायदा करीब 16.67 प्रतिशत से घटकर लगभग 10 प्रतिशत रह जाएगा।

See also  भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ी संस्कृति भरी शाम

अन्य प्रीमियम सुविधाएं रहेंगी जारी

हालांकि इस बदलाव के बावजूद Infinia कार्ड के बाकी प्रीमियम बेनिफिट्स में कोई कटौती नहीं की गई है। ट्रैवल बेनिफिट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कंसीयज सर्विस और रोजमर्रा के खर्च पर मिलने वाले बेस रिवॉर्ड पहले की तरह जारी रहेंगे।

लेकिन एक्सेलरेटेड वाउचर रिवॉर्ड्स में कमी के बाद साफ है कि कार्ड का सबसे लोकप्रिय रिवॉर्ड फीचर अब पहले जितना फायदेमंद नहीं रहा। ऐसे में कार्डहोल्डर्स को अपनी खर्च की रणनीति पर दोबारा नजर डालनी पड़ सकती है।

अन्य बैंक भी सख्ती के मूड में

यह ट्रेंड सिर्फ HDFC तक सीमित नहीं है। हाल के दिनों में कई बैंक अपने रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव कर चुके हैं। HDFC बैंक ने डेबिट कार्ड लाउंज एक्सेस के नियमों में भी बदलाव किया है, जहां अब फिजिकल स्वाइप की जगह वाउचर आधारित सिस्टम लागू किया गया है और न्यूनतम खर्च की शर्त भी बढ़ा दी गई है।

वहीं ICICI बैंक ने जनवरी 2026 से कई नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। BookMyShow पर मिलने वाला बाय-वन-गेट-वन ऑफर अब बिना शर्त नहीं मिलेगा। इसके अलावा, 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की राशि वॉलेट में जोड़ने पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा।

See also  Gold Price today 28 October 2020 : सोने के भाव में गिरावट, क्या दिवाली तक जारी रहेगी नरमी