रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा माह के 15 वें दिन यातायात जागरूकता की कड़ी में जोमेटो डिलीवरी ब्वायज को उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर , गुरजीत सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में दोपहिया चालकों की अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। अपने जीवन के महत्व एवं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।

जनित बॉयज की सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोमेटो कंपनी के रायपुर शहर के सीईओ अभिमन्यु गोयल एवं एरिया लीडर मयंक शर्मा द्वारा सभी 105 डिलवरी बॉय को निःशुल्क हेलमेट वितरित कराया।उन्होंने डिलवरी बॉय से अपील की कि सड़कों पर आवागमन करते समय सावधानी से चले । सामग्री डिलीवरी करने में समय की बाध्यता नहीं है। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलायें एवं जो हेलमेट प्रदाय किया जा रहा है उसे अनिवार्य रूप से धारण करें। प्रदाय किये जा रहे हेलमेट में ब्लूटुथ सुविधा उपलब्ध है। वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

See also  CG News: रायपुर रेंज में अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एसपी बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने दी सख्त हिदायत

इसके बाद सभी जोमेटो डिलवरी बॉय को हेलमेट धारण कराकर लोगों को हेलमेट धारण कर दोपहिया वाहन चलाने का संदेश देने के लिए हेलमेट रैली यातायात कार्यालय से निकालकर कालीबाड़ी -सिद्धार्थ चौक-पचपेड़ीनाका चौक तक भ्रमण कराया गया।