टीआरपी डेस्क। रविवार सुबह सेक्टर 63 के ई ब्लॉक स्थित एक ऑफिस बिल्डिंग में आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहली मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे सेक्टर 63 के ई ब्लॉक में स्थित बीजी इन्फो प्राइवेट लिमिटेड की ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत दो फायर इंजन मौके पर भेजे गए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

See also  चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी