टीआरपी डेस्क।  बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, सुरक्षाबलों की सटीक रणनीति और कार्रवार्ई के चलते कुख्यात नक्सली न्यूट्रलाइज किया गया है। इस अभियान के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया गया था, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा। इसके बाद मजबूरी में सुरक्षाबलों को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बस्तर अंचल में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि, प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है और कार्यकारी अध्यक्ष के संबंध में अंतिम निर्णय अभी शेष है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे और उनका मार्गदर्शन पार्टी को प्राप्त होगा।

See also  Harish Rana Dies: भारत में इच्छामृत्यु पाने वाले पहले शख्स हरीश राणा का निधन, 13 साल बाद कोमा से मिली मुक्ति