टीआरपी। No flex Zone : राजधानी के चौक-चौराहों पर आए दिन किसी न किसी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के जन्मदिन अथवा अन्य समारोहों के अवसर पर खम्भों, दीवारों में पोस्टर, फ्लैक्स आदि लगे नजर आते है। इन पोस्टरों और फ्लैक्स के कारण दुर्घटनाएं होती है। साथ ही वह इलाका बदसूरत नजर आता है। इसे देखते हुए महापौर ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैक्स, पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यदि इसके बावजूद किसी का पोस्टर, फ्लैक्स लगा नजर आया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे एवं नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में 6 प्रमुख मार्गाे को नो फ्लैक्स ज़ोन घोषित किया गया है। इससे केवल शासकीय विज्ञापनों को छूट दी गई है।

महापौर की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) की बैठक में लिए गए संकल्प के अनुसार 6 प्रमुख मार्गों को नो फ्लैक्स जोन घोषित किया गया था। इन मार्गों में जीई मार्ग के अंतर्गत टाटीबंध चौक से जयस्तम्भ चौक होकर तेलीबाँधा पुलिस थाना चौक मुख्य मार्ग तक, पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग तक, शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए कैनाल लींकिंग रोड ट्रेफिक सिंग्नल तक और सिविल लाईन मुख्य मार्ग तक, एनआईटी रायपुर से गोल चौक होकर रायपुरा चौक मुख्य मार्ग तक, जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर बिजली ऑफिस चौक मुख्य मार्ग तक, महिला पुलिस थाना चौक से बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक मुख्य मार्ग तक के प्रमुख मार्गाे को नो फ्लैक्स जोन घोषित कर दिया गया है।

See also  Unruly Monkey : बंदर ने बाइक की डिक्की से निकाला लाखों का थैला! पेड़ में चढ़कर लुटाए 500-500 के नोट, देखें वीडियो…

नगर पालिक निगम के नगर निवेशक और नगर निगम रायपुर के सम्बंधित जोनों के जोन कमिश्नरों और जोन नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को नियमित प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए अभियान चलाते हुए उक्त विभिन्न 6 प्रमुख मार्गाे में नो फ्लैक्स जोन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।