टीआरपी। Muncipal corporation: नगर निगम की संपत्ति पर बिना अनुमति लिए विज्ञापन चस्पा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोंका गया है। जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत शासकीय संपत्ति पर अपना अवैध प्रचार विज्ञापन चस्पा कर शासकीय सम्पति का विरुपण किये जाने पर विभिन्न 7 संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया है।
इनमें साईं डोरमेट्रिक पर 5000 रुपये, लिटिल मिलेनियम पर 4000 रुपये, निधि अर्बन प्रापर्टी, माँ ज्वाला ट्रेवल्स, द मेड बेकर्स पर 3000 -3000 रुपये, विराट पवार पर 2000 रुपये और पार्किंग यार्ड पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया। इस प्रकार कुल 7 संस्थानों के सम्बंधित संचालकों पर कुल 21000 रुपये का जुर्माना वसूलकर कड़ी चेतावनी दी गई। यह कार्रवाई जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल ने की।


