रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक और 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच नहीं चलेंगी। रद्द होने वाली अधिकतर ट्रेनें पैसेंजर और मेमू सेवाएं हैं, जो रायपुर-नागपुर रेलखंड पर रोजाना यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं। ऐसे में दैनिक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

24 से 31 जनवरी तक

  • 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर
  • 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर
  • 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर
  • 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर
  • 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू
See also  क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते 4 युवक गिरफ्तार

28 से 31 जनवरी तक

  • 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू
  • 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
  • 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू
  • 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू
  • 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू
  • 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू
  • 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू

आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें

  • 78811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू: 24 से 31 जनवरी तक गोबरवाही तक चलेगी, तुमसर रोड तक नहीं जाएगी।
  • 78812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू: गोबरवाही तक चलेगी।
  • 78813 तिरोडी-बालाघाट डेमू: गोबरवाही से बालाघाट के बीच चलेगी, तिरोडी–गोबरवाही खंड पर नहीं चलेगी।
  • 78814 बालाघाट-तिरोडी डेमू: गोबरवाही तक चलेगी।

नियंत्रित रहने वाली ट्रेनें

  • 29 जनवरी: 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस, इतवारी-तुमसर रोड के बीच लगभग 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
  • 31 जनवरी: 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, इतवारी-गोंदिया के बीच करीब 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।