बीजापुर। बस्तर में जहां एक ओर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इनका समूह अब भी आतंक मचाने में लगा हुआ है। बीजापुर में हुई एक सनसनीखेज वारदात मेंनक्सलियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव की है।

ग्रामीणों के मुताबिक नक्सलियों ने गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को गोली मार दी। गोली लगते ही भीमा मड़कम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पहले भी हो चुका था हमला

बताया जा रहा है कि भीमा मडकम कल ही दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। इससे पहले भी उस पर नक्सली हमला हो चुका था, लेकिन तब वह बच गया था। इस बार नक्सली अपने मंसूबों में सफल हो गए।

See also  बीजापुर के चेरपाल में नक्सलियों ने 14 वाहनों में लगाई आग