टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दुर्ग में सुबह से ही तेज धूप महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ठंडी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। साथ ही सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

See also  Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…