टीआरपी।modern all-in-one study hub : पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। जीई रोड (एनआईटी के सामने) पर 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन 23 जनवरी (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे संपन्न होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।

विधायक राजेश मूणत ने बताया कि नालंदा फेज-2 में स्टडी विथ फिटनेस का कॉन्सेप्ट लागू किया जाएगा। यहाँ छात्र लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ परिसर के भीतर ही आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स जोन का लाभ उठा सकेंगे।

यह तीन मंजिला भवन 5,615 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। विशाल अध्ययन केंद्र में एक साथ 1,000 से अधिक छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही 90 सीटों का एक विशेष लेक्चर हॉल होगा जहाँ विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी परिसर में 11,500 से अधिक किताबों का संग्रह होगा। इसके साथ ही एक हाई-टेक ई-लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी। 21 मीटर ऊंचे इस भवन में पार्किंग के लिए 3,500 वर्ग मीटर का क्षेत्र और हरियाली के लिए विशेष ग्रीन जोन बनाया जाएगा।

See also  Virendra Tomar Remand : 5 दिनों तक पुलिस की रिमांड पर रहेगा वीरेंद्र तोमर…

ग्राउंड फ्लोर में छात्रों के रिलैक्सेशन के लिए कैफेटेरिया, इंडोर गेम्स और प्ले-जोन


प्रथम एवं द्वितीय तल में शांत अध्ययन क्षेत्र और मुख्य पुस्तकालय।


तृतीय तल में विशेष रूप से ग्रुप स्टडी के लिए समर्पित, जहाँ छात्र आपस में विचार-विमर्श कर सकेंगे।