टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मौके पर पहुंचे। भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस के साथ बलौदाबाजार पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया।

मंत्री टंक राम वर्मा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जानी चाहिए।

कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हुई है और चार मजदूर घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  जेल से बाहर आते ही अमित जोगी ने ट्वीट कर भूपेश बघेल पर किया हमला, पूछा 1970 में इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर के नाम स्टांप जारी कर क्या बापू के हत्यारों का किया था सम्मान?