रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा मीडिया फेस्ट के अंतर्गत “मीडिया स्टार्टअप वर्कशॉप” का आयोजन 22 जनवरी 2026 को सेमिनार हॉल में 70 विद्यार्थियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया स्टार्टअप, कंटेंट क्रिएशन और ऑनलाइन आय के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर्स वाले सीजी बॉक्स और भिलाई टाइम्स के संस्थापक देवेश तिवारी और यशवंत साहू ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों का पॉडकास्ट भी स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया जो इस प्रशिक्षण का लाइव डेमो था।

देवेश तिवारी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा- यूनिक आइडिया, स्थानीय मुद्दों की समझ और टेक्नोलॉजी का सही उपयोग बेहद जरूरी है। शुरुआती दौर में कमाई कम हो सकती है, लेकिन एनालिटिक्स को समझकर, नियमित अपलोड और ऑडियंस एंगेजमेंट पर ध्यान देने से चैनल तेजी से ग्रो करता है। एक ही कंटेंट को कई प्लेटफॉर्म पर लाना भी आय बढ़ाने का एक तरीका है।

See also  रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट को नोटिस, किया था नियमों का उल्लंघन

यशवंत साहू ने बताया कि डिजिटल मीडिया में सबसे बड़ी चुनौती निरंतरता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। शुरुआत में व्यूज़ और कमाई की चिंता करने के बजाय कंटेंट की गुणवत्ता और दर्शकों के भरोसे पर काम करना चाहिए। जब कंटेंट मजबूत होता है, तो प्लेटफॉर्म खुद अवसर प्रदान करता है। दोनों प्रशिक्षकों को मोमेंटो, डायरी और पौधे देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने डिजिटल पत्रकारिता, कंटेंट मोनेटाइजेशन, टूल्स और ट्रिक्स पर प्रश्न पुछा। विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश वैष्णव ने बताया कि कानूनी और आर्थिक पहलूओं को ध्यान में रखते हर खुद की कंपनी यूट्यूब पर शुरु कर सकते हैं। सहायक प्राध्यापक व कार्यक्रम समन्वयक तुहिना चौबे ने प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील टाइगर ने विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया में करियर और उद्यमिता के बारे में बताया। मीडिया विद्यार्थी सोनालिका मोंटेरो और कृष्णा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।