देशभक्ति। भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना।


देशभर 77वें गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एक तरफ जहां बाजारों में तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्कूल और कॉलेजों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन ओतप्रोत के साथ किया जाएगा। आज हम आपको देशभक्ति से जुड़े कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि ट्रेंडिंग में चल रहे हैं।

ए मेरे वतन के लोगों


भारत के सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गानों की लिस्ट में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ का नाम आज भी शामिल किया जाता है। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर द्वारा इसे गाया था। बता दें कि यह सॉन्ग साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है। यह गाना आज भी लोगों को भावुक कर देता है। इस गाने की गूंज जितने एरिया तक पहुंचती है, वहां मौजूद हर शख्स देशभक्ति में डूब जाता है। हर साल 26 जनवरी के मौके पर यह गाना ट्रेंडिंग में आ ही जाता है। इसी के साथ आज हम आपको देशभक्ति से जुड़े कई ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि ट्रेंडिंग में चल रहे हैं। आप भी इन गीतों को सुनेंगे तो आप भी देशभक्ति में डूब जाएंगे। तो आइए जानते है बिना देरी किए, देश के देशभक्ति के गीतों के बारे में…

See also  सोशल मीडिया पर भिड़ने वाली दो महिला अधिकारियों को बगैर पोस्टिंग मिला तबादला

गणतंत्र दिवस के देशभक्ति गीत

  • वंदे मातरम- 1990 के दशक में देशभक्ति की भावना जगाया, अब नई अंदाज में पेश किया जाएगा।

  • मां तुझे सलाम- एआर रहमान का यह गाना आपको देशभक्ति में डूबो देगा।

  • चक दे! इंडिया – यह गाना एकजुटता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने वाला गाना है।

  • देश रंगीला- फिल्म फना के इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है। महालक्ष्मी अय्यर ने सुरों से सजाया है।

  • ये जो देश है तेरा- यह स्वदेश फिल्म से है, जिसे एआर रहमान ने संगीतबद्ध किया है।

  • ऐसा देश है मेरा- वीर-जारा फिल्म का यह गाना देश के मूल्यों के प्रति प्रेम को दर्शाने वाला भावुक गीत है।

  • जय हो- यह गाना भी विजय और एकजुटता की भावना को प्रदर्शित कर उत्साह बढ़ाने वाला गीत है।

  • भारत हमको जान से प्यारा है- एआर रहमान और हरिहरन का यह गीत रोजा फिल्म का है।

  • लक्ष्य- ऋषित रोशन अभिनीत लक्ष्य फील्म का शीर्षक सॉन्ग उद्देश्य, अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा बढ़ाता है।

  • इंडिया वाले- हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का यह गाना वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित करने वाला गीत है।
See also  नोबेल विजेता ने किया बड़ा दावा, जल्द खत्म होने वाली है कोरोना की त्रासदी