रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। माओवादी संगठन सीतानदी एरिया कमेटी के अंतिम 9 सदस्य रायपुर में आईजी अमरेश मिश्रा के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर गए।

आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इनमें 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये, 6 पर 5 लाख रुपये और 1 पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर 47 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

नक्सलियों ने पुलिस को ये हथियार सौंपे

नक्सलियों ने 5 ऑटोमेटिक राइफलें सौंपीं, जिनमें 2 एसएलआर, 2 इंसास और 1 कार्बाइन शामिल है। इसके अलावा एक भरमार बंदूक और करीब 50 जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे गए। साथ ही वॉकी-टॉकी, रेडियो और टैब भी पुलिस के पास जमा किए गए।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में ये लोग शामिल हैं

डिवीसीएम ज्योति, उषा डिवीसीएम (टेक्निकल), रामदास एलओएस कमांडर, रोनी उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर, निरंजन एससीएम (टेक्निकल), सिंधु एसीएम, रीना एसीएम, अमिला एसीएम और लक्ष्मी बॉडीगार्ड।

See also  एक्शन में जो बाइडेन, 5 लाख भारतीयों को नागरिकता देने की शुरुआत की

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि अब धमतरी जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त है। अब पुलिस इन क्षेत्रों में सामान्य कानून-व्यवस्था और नियमित गश्त पर ध्यान केंद्रित करेगी।