टीआरपी। Nalanda Campus-2 : साइंस कॉलेज मैदान के समीप लगभग चार वर्ष पहले कांग्रेस शासनकाल में यूथ हब का निर्माण करने चौपाटी बनवाई गई थी। उस चौपाटी पर 60 से अधिक परिवारों की रोजीरोटी चल रही थी। अब, भाजपा सरकार ने उस चौपाटी को उजाड़कर वहां नालंदा परिसर पार्ट 2 का निर्माण करने भूमि पूजन किया है। इसका विरोध कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक राजेश मूणत चौपाटी तोड़कर नालंदा परिसर बनाने के लिए झूठ फैला रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि झूल फैलाने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक राजेश मूणत को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कुछ प्रश्न दागकर उसका जवाब देने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन का कहना है कि यूथ हब निर्माण को अवैध बताने वाले राजेश मूणत झूठ बोल रहे हैं, क्योंकि विधानसभा में नगरीय निकाय मंत्री ने स्वयं जवाब दिया था कि स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित यूथ हब नियम अनुसार बना है।

See also  Murdered through Accident : पिता-पुत्र की कार से कुचलकर कर हत्या ! 2 पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, देखें वीडियो…

मेनन ने कहा है कि जब मंत्री ने विधानसभा में जवाब दिया था कि यूथ हब नियमों के तहत बनाया है तो ऐसे में क्या यूथ हब पर खर्च की गई राशि विधायक राजेश मूणत और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से वसूली जाएगी। या फिर सुनील सोनी (तत्कालीन सांसद) एवं बृजमोहन अग्रवाल (तत्कालीन विधायक) से वसूली जाएगी। क्योंकि दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड की विभागीय बैठक में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे और इन योजनाओं की स्वीकृति में हस्ताक्षर किए थे।

मेनन ने यह भी पूछा है कि यूथ हब में रोजगार प्राप्त कर रहे 300-400 लोगों की दुकान हटाकर क्या उन्हें पुनःरोजगार देने प्रयास किया गया। विधानसभा में यूथ हब निर्माण को सही बताने वाले मंत्री अरुण साव ने जनता के टैक्स के पैसे से बने 7-8 करोड़ के निर्माण को तोड़ने में सहमति दिखाई ? इस राशि की भरपाई कौन करेगा।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुमार मेमन ने पत्र में पूछा है कि नालंदा पार्ट-2 का निर्माण नालंदा पार्ट वन के बाजू में पूर्व निर्धारित स्थान पर क्यों नहीं करवाया गया। नालंदा पार्ट-1 के पास पूर्व मे पार्ट-2 हेतु रिक्त स्थान का उपयोग शासन किस कार्य के लिए करेगा ?

See also  बिलासपुर कांग्रेस में गुटबाजी: विवि आयोजन में विधायक को आमंत्रण नहीं, शैलेष पांडेय बोले- बुलाया ही नहीं

कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने भाजपा के विधायक राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे को चुनौती दी है कि वे सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती को स्वीकार करें ताकि उनके झूठ-फरेब का पर्दाफाश हो सके।