टीआरपी। film Border 2 : लगभग 30 वर्ष पूर्व रिलीज हुई फिल्म बार्डर के दूसरे पार्ट बार्डर – 2 ने रिलीज के पहले ही दिन धुंरधर फिल्म का रिकार्ड तोड़ दिया है। धुरंधर फिल्म को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली थी। लेकिन, अब, बार्डर- 2 धूम मचा रही है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
बार्डर फिल्म का कलेक्शन पहले दिन शुक्रवार को 32.10 करोड़ से ज्यादा रहा। यह साल 2026 के शुरुआत की सबसे बड़ी कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।

बार्डर -2 फिल्म ने मल्टीप्लेक्स और सिंगल थियेटर में भी अच्छा कलेक्शन किया है। उत्तर भारत में बारिश होने के बावजूद फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म विश्लेषकों को मानना है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। इसके बाद गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवकाश पर भी अच्छा कलेक्शन होगा। यदि शुरुआती दिनों की तरह ही कलेक्शन रहा तो यह फिल्म सबसे पहले 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म में शुमार हो सकती है।

See also  यात्रियों का सफर अब होगा और आसान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया ग्रे लाइन मेट्रो का शुभारम्भ