बलौदाबाजार। धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने धान खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कार्यालय द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी कार्य के प्रभावी नियंत्रण, सतत पर्यवेक्षण और पीवी ऐप के माध्यम से सही तरीके से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा टोकन के भौतिक सत्यापन के दौरान पीवी ऐप में सही ढंग से फोटो अपलोड नहीं किए जाने की लापरवाही सामने आई है।

कलेक्टर कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  Transfer News : बड़े पैमाने पर CMO का तबादला, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखे सूची…