कोरबा। कोरबा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

शिकायत के बाद हुई थी बर्खास्तगी

जवान के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने आत्महत्या के कदम के पीछे के कारणों का जिक्र किया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस घटना से आहत होकर संतोष पटेल ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया।

सुसाइड नोट में जवान ने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिससे लगता है कि मानसिक उत्पीड़न ने उसे इस आत्मघाती कदम तक पहुँचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  IAS एम गीता डेढ़ माह बाद वेंटिलेटर से आईं बाहर, स्वास्थ्य में लगातार हो रहा है सुधार