रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से 26 अक्टूबर 2025 से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें शुरू हो रही हैं, जबकि इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज उड़ान को बंद कर दिया है। नए शेड्यूल के तहत दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना आठ उड़ानें उपलब्ध होंगी।

प्रयागराज उड़ान बंद

इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज मार्ग पर 28 जून 2019 को शुरू की गई उड़ान को 29 अक्टूबर 2023 को बंद किया था। 16 अगस्त 2024 को इसे पुनः शुरू किया गया, लेकिन नए शेड्यूल में इसे फिर से हटा दिया गया। शनिवार, 25 अक्टूबर को इस मार्ग पर अंतिम उड़ान संचालित हुई। 72-सीटर एटीआर विमान से संचालित यह फ्लाइट सुबह 9:05 बजे रायपुर से उड़कर 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी और वापसी में 10:50 बजे उड़कर 12:20 बजे रायपुर लौटती थी। सूत्रों के अनुसार, यह उड़ान 80% बुकिंग के साथ चल रही थी।

दिल्ली के लिए नई उड़ानें

एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई उड़ान शुरू कर रही है, जिसके बाद इसकी कुल तीन दैनिक उड़ानें होंगी। उड़ान 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़कर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 2636 रायपुर से 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

See also  डिवीजनल कार्यालय से नहीं अब परिवहन आयुक्त कार्यालय से मिलेगा यात्री बस परमिट: मो.अकबर

इंडिगो भी 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू करेगी, जिससे इसकी दैनिक उड़ानें चार से बढ़कर पांच हो जाएंगी। उड़ान 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान 6ई6640 रायपुर से 12:45 बजे उड़कर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वर्तमान में 24 दैनिक उड़ानें संचालित होती हैं। नई उड़ानों के साथ यह संख्या 25 हो जाएगी। कुछ उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव संभव है।