टीआरपी डेस्क। रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू हो गई है। इस नए बदलाव के तहत रायपुर पुलिस को तीन प्रमुख जोनों में विभाजित किया गया है। यदि आप रायपुर के निवासी हैं, तो यह जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है कि आपका क्षेत्र किस जोन और किस अधिकारी के दायरे में आता है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट
वर्तमान में इस सिस्टम के तहत रायपुर शहर के 21 प्रमुख थानों को शामिल किया गया है। प्रशासनिक सुगमता के लिए इन्हें तीन जोनों में बांटा गया है, जिसका नेतृत्व डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

  1. मध्य जोन (Central Zone)

इस जोन की कमान आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता संभाल रहे हैं।

  • डीसीपी: उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS 2020)
  • एडिशनल डीसीपी: तारकेश्वर पटेल
  • सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और उनके अधीन थाने:
  • रमाकांत साहू: सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा।
  • दीपक मिश्रा: कोतवाली, गंज, मौदहापारा और गोलबाजार।
  1. पश्चिम जोन (West Zone)
See also  खाना खाने के दौरान खुद के सर्विस राइफल से जवान को लगी गोली

इस जोन की सुरक्षा और प्रबंधन का जिम्मा आईपीएस संदीप पटेल के पास है।

  • डीसीपी: संदीप पटेल (IPS 2020)
  • एडिशनल डीसीपी: राहुल देव शर्मा
  • सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और उनके अधीन थाने:
  • देवांश सिंह राठौर: पुरानी बस्ती, डीडी नगर और आमानाका।
  • इशू अग्रवाल: आजाद चौक, सरस्वती नगर और कबीर नगर।
  • नवनीत पाटिल: राजेंद्र नगर, मुजगहन और टिकरापारा।
  1. उत्तर जोन (North Zone)

औद्योगिक और शहरी इलाकों वाले इस जोन का नेतृत्व आईपीएस मयंक गुर्जर कर रहे हैं।

  • डीसीपी: मयंक गुर्जर (IPS 2020)
  • एडिशनल डीसीपी: आकाश मरकाम
  • सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और उनके अधीन थाने:
  • पूर्णिमा लामा: उरला, बीरगांव और खमतराई।
  • पंडरी एसीपी (अतिरिक्त प्रभार पूर्णिमा लामा): पंडरी, खम्हारडीह और गुढ़ियारी।

बता दे कि यह नया सिस्टम मुख्य रूप से रायपुर शहर के शहरी क्षेत्रों पर केंद्रित है। नवा रायपुर, विधानसभा, माना और अन्य बाहरी इलाके फिलहाल इस कमिश्नरेट का हिस्सा नहीं हैं; ये क्षेत्र पहले की तरह ग्रामीण एसपी के अधिकार क्षेत्र में ही रहेंगे।

See also  CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश